लालगंज में बरसे, अन्य जगह ललचा के निकले काले बदरा
आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के पास ठिठके मानसून एक्सप्रेस के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन दिनों हीटवेव जैसे हालात बने हैं। वातावरण में नमी के प्रतिशत में इजाफा होने से दिन ढलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोकल हीटिंग की वजह से सुबह नौ बजे तक छाये काले बादल सिर्फ लालगंज क्षेत्र में बरसे। वहीं कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में सूखा रहा। बादलों के छंटते ही दोपहर में तल्ख धूप निकली। शहर में हल्की तो जहानागंज, रानी की सराय, मोहम्मदपुर, ठेकमा, बरदह, गोसाईं की बाजार में करीब पांच मिनट तक बूंदाबादी हुई। बूंदाबादी से उमस बढ़ गई। वहीं, मुबारकपुर, बूढ़नपुर, सगड़ी, लालघाट, अतरौलिया, अहरौला, माहुल, फूलपुर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.