हाजीपुर, जून 2 -- लालगंज । सं.सू. लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता घाट पर सोमवार की शाम गंडक नदी में स्नान करने गए एक 12 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत किशोर पोझिया गांव के बिंदेश्वर महतो का 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है। घटना की जानकारी के बाद लालगंज थाना की पुलिस नदी घाट पर पहुंची और बच्चे के शव की खोजबीन में जुट गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के पोझियां गांव का विक्की कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने गया था।

घटना का विवरण स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की धारा में बह गया। उसके साथ स्नान करने गए बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल की...