हाजीपुर, मार्च 31 -- लालगंज । संवाद सूत्र करताहां थाना क्षेत्र के भटौली भगवान पंचायत के पातेपुर गावं मे ग्रामीणों ने रविवार की शाम एक विशालकाय जहारीला सांप को देखा और लालगंज वन विभाग की टीम को रेस्क्यू करने को लेकर सूचना दी। हालांकि देर शाम होने के कारण वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने सांप पकड़ने का प्रयास किया परंतु वह भाग निकला। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सांप दिखने में कुछ अलग तरह का लगता था। कुछ ग्रामीण सांप को अजगर बता रहे थे तो किसी का कहना था कि यह दूसरी प्रजाति का बहुत जहारीला सांप है। उस का वजन क़रीब 10 किलो रहा होगा। वन विभाग द्वारा रेस्क्यू नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं लोगो को भय सता रहा है कि कही सांप किसी को काट न ले। गांव मोहल्ले के लोग रास्ते व बगवानी से अधेरे में गुजरते ...