हाजीपुर, जनवरी 3 -- लालगंज, संवाद सूत्र लालगंज में विद्युत आपूर्ति 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, वैशाली में शीतकालीन मेंटेंनेंस के कार्य को लेकर 04 जनवरी 2026 रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक 33 केवी वैशाली, लालगंज, बखरा, बसरा, अमृतपुर फीडरों का विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी रवि कुमार सिन्हा,सहायक कार्यपालक अभियंता 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, वैशाली ने दी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बिजली से जुड़े सभी कार्य रविवार की सुबह 10 बजे तक निपटा लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...