हाजीपुर, जून 14 -- एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के अंचल कमेटी लालगंज के तत्वाधान में वैशाली जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सह लालगंज अंचल सचिव डॉ राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में अंचल कमेटी की बैठक सिरसा बीरन में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीति यथा महंगाई, बेरोजगारी, नीट, बीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक होने,भ्रष्टाचार, घोड़परास से किसानों की मुक्ति आदि समस्याओं को दूर करने का मांग किया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: बढ़ती महंगाई व पेट्रोल, डीजल घरेलु गैस की समस्या को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शनबैठक में चर्चा की गई समस्याएं डीजल,पेट्रोल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लेने,पकड़ी-इमादपुर सड़क का जिर्णोद्धार अभिलंब पूरा करने,सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कुव्यवस्था पर रोक लगाने, ग्रामीण हाट-बाजार...