हाजीपुर, मार्च 20 -- लालगंज,संवाद सूत्र। ईद की पूर्व संध्या पर लालगंज में शांतिपूर्ण ढ़ंग से ईद पर्व मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लालगंज थाना द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च डीएसपी गोपाल मंडल के नेतृत्व में निकला गया। जिसमें सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवानों ने क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में फ्लैग मार्च किया। थाना से निकलकर बड़ी मस्जिद चौक,भट्टी पोखर, पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक, सोनारपट्टी, गांधी तिनपुलवा चौक, चकसाले ब्लॉक होते हुए पुनः थाना पहुंचा। इस दौरान असामाजिक तत्वों, हुड़दंग करने वालों एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही। पर्व के दौरान निरंतर गश्ती, चेकिंग एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि सभी ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.