आजमगढ़, मई 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में बुधवार को नगर पंचायत लालगंज के ईओ ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने बुलडोजर लगाकर नाला और सरकारी भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। लालगंज के उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे के नेतृत्व में नगर पंचायत लालगंज के अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी ने नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस फोर्स के साथ बुधवार की दोपहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पोस्ट ऑफिस लालगंज से अतिक्रमण हटाते हुए मसीरपुर तिराहा से लेकर सिनेमा हाल और बाई पास भीरा तिराहा पहुंचे। सड़क के किनारे नाली और सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाकर खाली कराया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी द...