हाजीपुर, मई 16 -- लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग में चांदी केवड़ा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने और उससे कुचलने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक लालगंज प्रखंड के बलुआ बसंता गांव के रामप्रवेश साह का 30 वर्षीय बेटा अमरजीत कुमार था। वह हाजीपुर से शुक्रवार की देर रात घर लौट रहा था। शादी व्याह में खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार की रात हाजीपुर में खाना बनाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान चांदी केवड़ा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारकर कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- लालगंज में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौतघटना के बाद की स्थिति घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा और परिजनों को सूचित किया। खबर मिलते ही मृत युवक के परिजन...