हाजीपुर, अप्रैल 24 -- लालगंज । सं.सू. लालगंज में चाहे वह सरकारी बस स्टैंड हो या प्राइवेट सब जगह नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है। अभी तक सरकारी बस पड़ाव तो है ही नहीं जो प्राइवेट बस पड़ाव है। उसमें भी यात्री शेड, शौचालय और पेयजल की समस्या है। लालगंज बाजार में लगने वाले जाम को देखते हुए लालगंज नगर पंचायत की ओर से एक दशक पहले वार्ड नंबर 8 में मिट्टी भराई कर, ईंट सोलिंग, चहारदीवारी, पेयजल, यात्री शेड, शौचालय बनाकर सरकारी बस पड़ाव की व्यवस्था की गई। कहा गया अब सड़कों पर, निजी भूमि पर चल रहे बस स्टैंड को बंद कर वार्ड नंबर 8 सलाहपुर में तैयार हुए बस स्टैंड भेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- रामाशीष चौक पर न शुद्ध पेयजल, न छांव और न ही शौचालय की सुविधा जब बस स्टैंड तैयार हो गया तो एक दो व्यक्ति ने उसे अपनी भूमि बताकर कब्जा कर लिया। जिसके बाद मामला न्याय...