मुजफ्फरपुर, मई 26 -- गोरौल। लालगंज-फकुली सड़क पर जारंग रामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार को सड़क पार कर रहे अधेड़ को एक बाइक के जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे रेफरल अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जारंग रामपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह (69) के रूप में हुई है। मृतक अपने घर के सामने सड़क पार कर खेत देखने गया था। वहां से लौटते समय लालगंज की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक मौके से भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- लालगंज-फकुली सड़क पर बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...