रायबरेली, मार्च 14 -- लालगंज, संवाददाता। गर्मी की दस्तक शुरू होते ही शुद्ध पानी पीने की समस्या बढ़नी शुरू हो गई। कोतवाली परिसर के अंदर लगा इंडिया मार्का हैड़पंप के साथ लगा आरओ प्लांट भी खराब पड़ा हुआ है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। हालांकि पुलिस की ओर से अलग से शुद्व पेयजल की व्यवस्था की जाती है। इससे आने वाले फरियादियों को राहत जरुर रहती है। वहीं लाखों रुपये की लागत से लगाया गया आरओ वाटर स्टैंड भी पानी देना बंद कर चुका है। कोतवाली में प्रतिदिन लगभग दो से तीन दर्जन लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। परिसर में त्पुलिस कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को शुद्धपेय जल की समस्या से इसी तरह से जूझना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी शनिवार को होने वाले थाना समाधान दिवस के दौरान देखने को मिलती है। इस दिन राजस्व ...