हाजीपुर, अगस्त 29 -- लालगंज थाना क्षेत्र के रानीपोखर गांव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने गांव के एक पोखर में करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उपलाते देखा। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल एवं लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस की कार्यवाही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालवाया और शव का पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन शव का पहचान नहीं हो सकी। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बताया कि प्रथमदृष्टा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई कि महिला को जहर देकर मारा गया है और साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को किसी अन्य जगह से लाकर यहां पोखर में फेंक ...