हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड क्षेत्र के एतवारपुर सिसौला पंचायत के मधुसूदन पकड़ी गांव में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय-2 के तहत एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर एवं पशुपालन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु आधारभूत व्यवस्थाओं के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई वरीय पशु चिकित्सक डॉ.संजय नाथ ने की। कार्यक्रम में मोबाइल वेटनरी यूनिट के चिकित्सक डॉ.वेंकंना अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। शिविर के दौरान मणिकांत प्रकाश,मिथुन कुमार,चंदन यादव,अरुण राय सहित अन्य वैक्सिनेटर उपस्थित रहे। शिविर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पशुपालकों ने अपने पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर चिकित्सकों द्वारा समाधान किया गया। साथ ही...