मिर्जापुर, फरवरी 6 -- मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 18 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए शुक्रवार से लालगंज तहसील के परीक्षा केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया। जिले के सबसे कम आठ सेंटरों वाले तहसील लालगंज के निर्धारित शेड्यूल दो दिन यानि शनिवार तक कापियों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। सोमवार से मड़िहान तहसील के केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...