प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- लालगंज। लालगंज में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 269 आपराधिक एवं सिविल वादों का निस्तारण किया गया। वहीं लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र भी निर्गत हुए। एसीजेएम कुंवर मल्लिकार्जुन ने सुनवाई करते हुए एक सौ नौ वादों का निस्तारण किया। वहीं एसीजेएम कोर्ट ने चार हजार रूपये जुर्माना भी वसूल किए। कोर्ट की ओर से एक हजार चालीस रुपयेके उत्तराधिकार प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए। वहीं सिविल जज अशोक कुमार की कोर्ट में सूचीबद्ध 172 मुकदमों में 160 का निस्तारण हुआ। इस अदालत ने सोलह सौ एक रुपये का अर्थदंड भी वसूला। लोक अदालत की अध्यक्षता अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने की। यह भी पढ़ें- 17128 वादों का लोक अदालत में किया गया निस्तारण यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.24 लाख वादों का निस्तारण, 17.51 करोड़ का दिलाया मुआवजा...