रांची, जून 9 -- नामकुम, संवाददाता। बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को लालखटंगा रिंग रोड स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। गांव के चरखा पहन और प्रकाश मुंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा से आवरण हटाया। यह भी पढ़ें- हांडीभंगा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भव्य अनावरण: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटनकार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा उपस्थित थे। सांसद डॉ. वर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा के उलगुलान स...