भागलपुर, मार्च 9 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधी  श्री श्री 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति, भागलपुर के तत्वाधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन जैन धर्मशाला लालकोठी में किया गया। अध्यक्ष रवि कुमार और महामंत्री धनंजय यादव की मौजूदगी में सभी आये अतिथियों को रंग-अबीर लगाकर स्वागत किया गया। मौके पर नगर विधायक रोहित पांडे, महापौर डॉ. बसुंधरा लाल, उपमहापौर सलाउद्दीन अहसन, डॉ. प्रीति शेखर, गौरव जैन, दीपक कुमार बाजोरिया, चंदन राज यादव, संतोष यादव, महिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा, राजीव साह, नीरज राय, शशि भूषण यादव आदि मौजूद थे। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...