नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद 16 अक्तूबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से 19 अक्तूबर को जारी बयान के अनुसार, इलाज के दौरान उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...