मेरठ, मार्च 13 -- लालकुर्ती पैठ में एमबीबीएस की छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी, जिससे हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दूसरी ओर से आरोपी के परिजन भी थाने पहुंच गए और छात्रा को समझा बुझाकर माफी मांगी गई। बाद में छात्रा ने तहरीर नहीं दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में एक युवती एमबीबीएस कर रही है। वह अपनी एक सहेली के साथ शुक्रवार को लालकुर्ती पैठ में आई थी। बाजार में कोतवाली के मोरीपाड़ा निवासी युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर हंगामा हो गया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। लालकुर्ती पैठ बाजार चौकी भी पहुंच गई और युवक को पकड़ लिया।युवक ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि सीसीटीवी कैमरों को चेक कर सकते हैं। युवक ने अपने परिजनों को भी कॉ...