मेरठ, मार्च 7 -- लालकुर्ती पुलिस और भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ सरयू एनिमल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया और गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। फिलहाल जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला और उनके साथियों को शांत कराया गया। इस मामले में सभी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है। सोनिया गौतम सरयू एनिमल वेलफेयर सोसाइटी चलाती है और इसकी अध्यक्ष है। सोनिया शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंच गई। बताया कि तीन मार्च की दोपहर को एक बीमार गाय की सूचना पर वह लालकुर्ती थाने के पास पहुंचे थे। गाय को पट्टी कराई गई और इसके मालिक आशु को बुलाया गया। मालिक से बातचीत कर पूछा गया कि गाय का उपचार क्यों नहीं करा रहे हो। इसके बाद इसी संबंध में लालकुर्ती थाने में शिकायत की गई। तहरीर देकर जैसे ही थाने के गेट पर प...