हल्द्वानी, जून 5 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लालकुआं और वलसाड के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 जून से 9 जुलाई तक कुल पांच फेरों के लिए संचालित की जाएगी।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05344 लालकुआं-वलसाड ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सुबह 9 बजे लालकुआं से रवाना होगी। बरेली सिटी, बदायूं, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी और सूरत होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे वलसाड पहुंचेगी।वापसी में 05343 वलसाड- लालकुआं विशेष ट्रेन 12 जून से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से 15.25 बजे चलेगी और अगले दिन 17.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानु...