हल्द्वानी, मार्च 22 -- लालकुआं, संवाददाता। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05045/05046) के संचालन अवधि में विस्तार किया है। अब यह ट्रेन अप्रैल माह में 4-4 फेरों के लिए चलाई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह विशेष ट्रेन 5 से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन 6 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 11 शयनयान, 2 एसी तृतीय, 1 एसी द्वितीय तथा 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।

हिंदी हिन्दु...