हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- लालकुआं। राधे-राधे सेवा समिति, लालकुआं के तत्वावधान में 18 से 27 दिसंबर तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। 18 दिसंबर की सुबह भोला मंदिर के सामने से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। वहीं प्रख्यात कथावाचक डॉ. पंकज मिश्रा श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 से क्षेत्र में कथा वाचन की परंपरा चली आ रही है, जो कोरोना काल को छोड़कर निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार दूसरी बार श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री उमेश चंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, कुलदीप मिश्रा व विनोद शर्मा, सचिव राजेंद्र अग्निहोत्री व अरुण जोशी, बी.एन. शर्मा, भोलाराम, पंचमलाल कश्यप, महेश कश्यप, दिलीप सिंह, अनिल सिंह, धर्मवीर ...