हल्द्वानी, जुलाई 18 -- लालकुआं, संवाददाता। निकटवर्ती बबूर गुम्टी क्षेत्र में मंगलवार देर रात टांडा के जंगल से निकलकर जंगली हाथियों का झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पार कर खेतों में पहुंच गया। हाथियों ने कई किसानों की खड़ी फसल रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान हाथियों ने शोर मचा रहे ग्रामीणों को दौड़ा भी लिया, जिससे क्षेत्र में देर रात तक दहशत का माहौल बना रहा। शुक्रवार रात करीब 11 बजे हाथियों का झुंड हाईवे पार कर बबूर गुम्टी के खेतों में घुस गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी खेतों में डटे रहे और ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़े। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाथी वापस हाईवे पार कर टांडा के जंगल की ओर लौटे, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हाथियों के उत्पात से गोपाल भट्ट, कैलाश पांडे, ...