हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- लालकुआं। नगर में मंगलवार को बैसाखी पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ट्रांसपोर्टनगर स्थित गुरुद्वारे में भव्य कीर्तन दरबार सजा, जहां रागी ग्रंथियों ने गुरु की शबद वाणी से साध संगत को निहाल किया। श्री गुरु सिंह सभा ने गुरु का विशाल दीवान सजाया गया। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह ने सभी को बैसाखी की बधाइयां दी। वहीं गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां राजकुमार सेतिया, विधायक मोहन बिष्ट की पत्नी चंद्रिका बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, हरनाम सिंह, जसवंत सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, आशीष भाटिया, चंद्रेश भाटिया, संजय अरोरा, पंकज बत्रा, लवली गिल, प्रेम नाथ पंडित समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर गुरुद्वारे में गूंजे शबद कीर्तन यह ...