हल्द्वानी, फरवरी 27 -- लालकुआं, संवाददाता। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं में 85 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का निदेशक डेरी विकास विभाग अशोक कुमार जोशी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान निदेशक अशोक कुमार जोशी ने दुग्ध शाला में तैयार किए जा रहे दूध, पनीर, घी एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं तक शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद पहुंच सकें। निरीक्षण के दौरान दुग्ध संघ ...