हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- लालकुआं। जिला प्रशासन व नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से मंगलवार को लालकुआं के मुख्य बाजार और हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों की ओर से नाली व सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और आगे अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। उप जिलाधिकारी रेखा कोहली व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम ने कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...