बरेली, मई 27 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल की रेल मंडल स्पेशल ट्रेन (05073-05074) लालकुआं-बैंगलूरू सिटी- लखनऊ को अब नियमित कर दिया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए इज्जतनगर से प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया था। वहां से स्वीकृति मिल गई है। अब यह ट्रेन 15302 लालकुआं से बैंगलूरू के लिये शनिवार को 17:45 बजे चलेगी। 15301 बैंगलूरू से लालकुआं को मंगलवार को 7:15 बजे चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...