हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने परिचालनिक कारणों के चलते गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी को आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 05009 गोरखपुर से 1 मई से 10 जुलाई 2026 तक, जबकि 05010 लालकुआं से 2 मई से 11 जुलाई 2026 तक संचालित नहीं होगी। यह निर्णय कुल 11 फेरों पर लागू रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...