हल्द्वानी, मई 8 -- लालकुआं,संवाददाता। केमिस्ट क्लब लालकुआं की बैठक संजीवनी मेडिकल स्टोर में आयोजित हुई, जिसमें 20 मई 2026 को प्रस्तावित ऑल इंडिया केमिस्ट बंद को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक लगाने तथा नकली दवाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई। सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि 20 मई को लालकुआं एवं बिंदुखत्ता क्षेत्र के समस्त मेडिकल स्टोर बंद रखे जाएंगे। बैठक में जिला महामंत्री गोपाल अधिकारी, गिरीश जोशी, राजकुमार सेतिया, आशीष भाटिया, अनिल अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...