हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- लालकुआं, संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाली 69 वीं स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लालकुआं क्षेत्र की 15 बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी सोमवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने दूरभाष के माध्यम से कोच वीरेंद्र सिंह दानु से बातचीत कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को विदा करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी अभिषेक आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...