हल्द्वानी, फरवरी 11 -- लालकुआं, संवाददाता। रेलवे मरम्मत कार्य के चलते रामपुर रोड बंद होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर बुधवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मोटाहल्दू, गोरपड़ाव कट और बेरीपड़ाव से लालकुआं पार तक सैकड़ों वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। नगर के मुख्य बाजार और हाईवे पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। साप्ताहिक हाट बाजार के कारण शाम को भीड़ और बढ़ गई, जिससे राहगीरों को सड़क पार करने और पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यवस्था संभालने में पुलिस को दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने में समस्याएं आ रही हैं और अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.