हल्द्वानी, मार्च 29 -- लालकुआं, संवाददाता। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की ओर से रविवार को होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर में 832 लोगों को उपचार के साथ निशुल्क दवा प्रदान की गई। इसके अलावा ब्लड सुगर, कोलेस्ट्रॉल, खून की जांच, ईसीजी, नसों में सुन्नपन की जांच, फेफड़ों की जांच समेत तमाम जांचे निशुल्क की गई। शिविर का शुभारंभ मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, डॉ. शिव शंकर पंत, डॉ. भरत पाण्डे, दीवान सिंह बिष्ट, पवन चौहान, हेमंत नरुला, रितु चौधरी, नारायण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, संध्या डालाकोटी, चौधरी सर्वदमन सिंह, नरेश चौधरी, हेमन्त पाण्डे, मोहम्मद आरिफ, अशोक अग्रवाल, दिनेश लोहनी, बीना जोशी, विनय रजवार, गोपी गर्ग आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...