लालकुआं: व्यापार मंडल चुनाव में 92 प्रतिशत मतदान
हल्द्वानी, मई 31 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं के चुनाव में रविवार को व्यापारियों ने उत्साह के साथ मतदान किया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान अपराह्न 3 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 1053 मतदाताओं में से 970 ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे करीब 92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री समेत छह पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में रहे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- लखनऊ व्यापार मण्डल का 7 जून को मतदान मतदान के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में मतदाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.