हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। लालकुआं, काशीपुर, रामनगर और कासगंज रेलखंड से संचालित छह पैसेंजर ट्रेन 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निरस्त रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए परिचालनिक कारणों से सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा के अनुसार इस अवधि में कासगंज, लालकुआं, काशीपुर और रामनगर रेलखंड पर चलने वाली कुल छह गाड़ियों को निरस्त किया गया है। इनमें कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी संख्या 55311, लालकुआं-काशीपुर सवारी गाड़ी संख्या 55309, काशीपुर-रामनगर सवारी गाड़ी संख्या 55305 और रामनगर-काशीपुर सवारी गाड़ी संख्या 55306 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त काशीपुर-लालकुआं सवारी गाड़ी स...