नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) द्वारा गोलीबारी की घटना के बाद भारत ने फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों के लिए नई सुरक्षा सलाह जारी की है। भारतीय नौसेना ने भारतीय ध्वज वाले सभी जहाजों को सलाह दी है कि वे लार्क द्वीप से दूरी बनाए रखें और होर्मुज से गुजरने के लिए केवल भारतीय नौसेना की अनुमति के बाद ही आगे बढ़ें। नौसेना होर्मुज पार करने की प्रतीक्षा कर रहे सभी भारतीय जहाजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। दरअसल, 18 अप्रैल को हुई घटना में आईआरजीसी की नौकाओं ने जग अर्नव और सनमार हेराल्ड नामक दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों जहाजों को वापस लौटना पड़ा। अच्छी बात ये रही कि इस घटना में किसी भी चालक दल के सद...