बहराइच, अप्रैल 2 -- मोतीपुर, संवाददाता। जिले के तहसील मिहींपुरवा कस्बे के सर्राफा व्यापारी चंद्र मोहन सोनी फर्म स्वामी जगदीश ज्वेलर्स को लारेंस विश्नोई गैंग की ओर से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। लिफाफे में एक खोखा कारतूस भी भेजा है। इससे कस्बे के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस को तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। गैंग की ओर से दिए पत्र में तय समय के भीतर रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। घटना के बाद चंद्र मोहन सोनी और उनके परिजन काफी दहशत में हैं। जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारी वर्ग में भी हड़कंप मच गया और इस तरह की घटना को लेकर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जाने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल मिह...