लखनऊ, अप्रैल 28 -- केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग की इमरजेंसी में मरीजों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां मरीजों को बाहर से अंदर ले जाने के लिए केवल एक ही स्ट्रेचर उपलब्ध है। वह भी टूटा और जंग लगा हुआ है। सोमवार को किसी तीमारदार ने इसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। हिन्दुस्तान वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। सोमवार को इमरजेंसी के बाहर सिर्फ एक स्ट्रेचर मौजूद था। स्ट्रेचर के बीच का हिस्सा टूटा होने के कारण नुकीला लोहा उभर आया है। जिससे मरीजों को चोट लगने का भी खतरा है। इसके आलावा जंग भी लगी हुई है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के इंडोर समेत विभिन्न वार्ड में जाने वाला प्रवेश द्वार का रास्ता जर्जर इस समस्या को लेकर तीमारदारों ने नाराजगी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...