लखनऊ, अप्रैल 24 -- केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में शुक्रवार को दलाल आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। दवा की खातिर कतार में खड़े मरीज और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों को देख दलाल फरार हो गए। लारी परिसर में दलालों की सक्रियता लंबे समय है। केजीएमयू प्रशासन ने बीते दिनों दलालों के खिलाफ अभियान चलाया। कुछ दलालों को पकड़ा था। पुलिस के हवाले भी किया गया था। कार्रवाई के बावजूद इनकी गतिविधियों पर स्थायी रोक नहीं लग पा रही है। वे दोबारा सक्रिय हो जाते हैं। आए दिन विवाद और मारपीट की स्थिति बनी रहती है। जिससे न सिर्फ कामकाज प्रभावित होता है बल्कि मरीजों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। यह भी पढ़ें- केजीएमयू फर्जी डॉक्टर कांड: लारी कार्डियोलॉजी विभाग के डीएम पास डॉक्टर संदेह के घेरे में, कॉर्डियो सेवा फाउंडेशन स...