लारी के नए भवन में सभी बेड पर मरीजों की भर्ती अटकी
लखनऊ, मार्च 23 -- केजीएमयू में दिल के मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराने में डॉक्टर, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी रोड़े अटका रही है। बिल्डिंग करीब डेढ़ साल से बनकर तैयार है। जरूरी उपकरण व बेड भी आ चुके हैं। इसके बावूजद नए भवन के सभी बेड पर मरीजों की भर्ती चालू नहीं हो पा रही है। लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। लारी के पुराने भवन में करीब 80 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। मरीजों की दुश्वारियों को देखते हुए नया भवन बनाया गया। इसमें 96 बेड हैं। करीब डेढ़ साल पहले भवन तैयार हो चुका था। जरूरी उपकरण व बेड आदि भी क्रय कर लिए गए। 14 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री ने नए भवन का शुभारंभ किया था। उद्घाटन के लगभग नौ माह बीत चुके हैं। अभी तक नए भवन के सभी बेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.