नई दिल्ली, जुलाई 30 -- नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर आज 30 जुलाई को रिलीज कर दिया गया। फैंस बेसब्री से इस ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में राजा दशरथ से लेकर भगवान राम और माता सीता के लुक से पर्दा उठा दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद लारा दत्ता का लुक चर्चा में आ गया है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि लारा दत्ता को काफी मॉडर्न लुक दिया गया है। लोग पूछ रहे हैं ये त्रेता युग है या साल 2026?लारा दत्ता के लुक की हो रही चर्चा? लारा दत्ता फिल्म में राजा दशरथ की पत्नी कैकेयी का किरदार निभाएंगी। ट्रेलर में वो सीन दिखाया गया है कि जहां कैकेयी राम को 14 वर्ष के वनवास भेजने की बात करती हैं। ट्रेलर में लारा दत्ता का किरदार बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, उनके बाल एक साइड में हैं। यह भी पढ़ें- रामायण के ...