कन्नौज, जनवरी 16 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील के लायर्स बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में वष्ठि अधिवक्ता अशोक राजपूत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए। विधित हो कि पिछले दिनों लायर्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक राजपूत व महामंत्री पद के लिए दुर्गेश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश राजपूत व उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश राजपूत महादिउरा वाले, कोषाध्यक्ष पद पर रामभरन राजपूत, सहसचिव पद पर मंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी पद पर रानू श्रीवास्तव व अमित राजपूत ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। इस सभी के विरोध में अन्य किसी उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन दाखिल न करने पर शुक्रवार को तहसील में चुनाव अधिकारियों की हुई बैठक के ब...