हरदोई, जून 20 -- हरदोई। लायन्स क्लब हरदोई विशाल की सामान्य बैठक अध्यक्ष लायन प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसका शुभारंभ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हरगोविंद सेठी, वरिष्ठ सदस्य लायन राज वर्धन श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तथा रीजनल चेयरपर्सन लायन गौरव भदौरिया ने दीप जलाया। ध्वज वंदना रश्मि गुप्ता एवं राखी गुप्ता ने की। एमजेएफ लायन अविनाश चन्द्र गुप्ता, रीजनल चेयरपर्सन लायन गौरव भदौरिया तथा वरिष्ठ सदस्य लायन राज वर्धन श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रीजनल चेयरपर्सन लायन गौरव भदौरिया, कैबिनेट डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री लायन अखिलेश गुप्त तथा पूर्व अध्यक्ष लायन अनुराग मिश्र को भी सम्मानित किया। वहीं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हरगोविंद सेठी ने वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अध्यक्ष प्रद...