फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 26 -- कायमगंज, संवाददाता। लायन्स क्लब कायमगंज की साधारण सभा में नए वित्तीय वर्ष के लिए उद्योगपति एवं समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर के एक कैफे में आयोजित साधारण सभा में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मिथलेश अग्रवाल, सचिव नीरज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नीतेश गुप्ता ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद क्लब के सभी 51 सदस्यों की सहमति से सत्यप्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में नीरज अग्रवाल और डॉ. जितेंद्र गंगवार को उपाध्यक्ष, सुधीर गुप्ता को सचिव, नीतेश अग्रवाल को सहसचिव, विनोद गंगवार को कोषाध्यक्ष, विजय विक्रम यादव को सहकोषाध्यक्ष तथा नमिता अग्रवाल को टेल ट्विस्टर बनाया गया।

सर्वसम्मति से अध...