गिरडीह, फरवरी 25 -- डुमरी, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ इसरी डुमरी और विहिप डुमरी प्रखंड के तत्वाधान में लायंस सेवा सदन इसरी में बुधवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। अध्यक्ष आलोक डागा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, डॉ बिपिन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पूर्व 22 फरवरी को भी जांच शिविर लगाया गया था। पहले दिन 65 लोगों को और दूसरे दिन 55 लोगों का एकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आए अनुभवी डॉक्टर के द्वारा नेत्र जांच आधुनिक मशीन से की गई। जांच के बाद 26 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाया गया, जिसका मधुबन में ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान 28 लोगों को फ्री चश्मा और दवाई दी गई। कार्यक्रम की सफल बनाने में क्लब सचिव उमेश उजाला, विजयंत मोहन, रामकिशोर शरण, अशोक गुप्ता, धर्मजय जायसवाल, सौरभ वर्मा, शिव...