भागलपुर, अप्रैल 4 -- लायंस फेमिना के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर कल भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब भागलपुर फेमिना की ओर से रविवार को चैंबर कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में अलग-अलग क्षेत्र से आकर लोग अपनी सेहत की जांच करवा सकेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को क्लब की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुप्ता ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सेवाएं दी जाएंगी। इसमें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. गौरव कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. रचित सिंघानिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विधि गोयल सिंघानिया एवं जनरल फिजिशियन डॉ. आसिफ अली शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, प्राथमिक उपचार के साथ-साथ जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी दी जायेंगी। जिस...