सहारनपुर, मार्च 2 -- लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल द्वारा आयोजित होली समारोह में चंदन और फूलों से होली खेली गई और डीजे व ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया। एक वैक्वेट हाल में आयोजित समारोह में चंदन का तिलक लगाकर उमंग और तरंग के साथ डांस और विभिन्न प्रतियोगिताए हुई। अध्यक्ष दीपक बंसल जॉन चेयरपर्सन अतुल मित्तल, सचिव वैभव गोयल, कोषाध्यक्ष अरविंदर मखीजा , पल्लवी अरोड़ा ,रजनी राजपूत, सारिका एरेन, मीनू मित्तल, राधिका गोयल, स्वाति पांचाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। राधा कृष्ण स्वरूप के साथ नृत्यकर फूलों की होली खेली गई। बच्चों और प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। सबने सुस्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। अरविन्द कपूर, आदेश गर्ग,अखिल गर्ग,सुरेंद्र अरोड़ा, डॉ. सुरेंद्र, परवीन शर्मा, राजेश गर्ग, अजय खन्ना, तलविंदर कपूर, नेहा गोयल, मोनिका, अल्पना, पंकज राजपू...