मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। लायंस क्लब मुरादाबाद सम्राट की ओर से रविवार को खाद्य वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर गुरुद्वारा के समीप, रोडवेज बस स्टैंड के पास, गांधी नगर मुरादाबाद पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन अमित गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव लायन मनीष गुप्ता ने किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन मनीष ढल ,विनीत सैनी, सुधीर कंसल, मनोज सक्सेना, दीपक श्रीवास्तव, रितेश गुप्ता, राजकुमार शुक्ला, प्रमोद दीक्षित, अजय गुप्ता, सुमित चावला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...