शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। बाराबंकी के शाकुंतलम रिजॉर्ट में 28 जून को आयोजित लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब शाहजहांपुर सहेली ने उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।समारोह में क्लब की अध्यक्ष लायन महिमा शुक्ला को डिस्ट्रिक्ट बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, लायंस क्लब शाहजहांपुर सहेली को मल्टिपल बेस्ट क्लब अवॉर्ड और मल्टिपल क्विज़ अवॉर्ड भी प्रदान किए गए। इसके अलावा क्लब की वरिष्ठ सदस्य पीएमजेएफ लायन मीरा सेठ को बेस्ट सर्विस अवॉर्ड, लायन नमिता सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड, लायन कुमुद गुप्ता को बेस्ट सेक्रेटरी अवॉर्ड तथा लायन रचना सिंह को बेस्ट ट्रेजरर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में एस.के. भटनागर अवॉर्ड के तहत लायन महिमा शुक्ला को प्...