चम्पावत, जनवरी 4 -- टनकपुर। लायंस क्लब ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 20 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। उप जिला अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के डॉ. सुभाष यादव व डॉ. नीलिमा ज्याला के सहयोग से 20 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारी रविंद्र महर ने 100वीं बार रक्तदान किया, उन्हें इसके लिए लायंस क्लब के सदस्यों ने शाल ओढा़कर सम्मानित किया गया। शिविर में लायंस क्लब के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव गौरव अग्रवाल, रोहिताश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, शिविर संयोजक संजय अग्रवाल, दीपक छतवाल, दीपक शारदा, दीपक जैन, सदाशा अग्रवाल, नेहा शारदा, कल्पना अग्रवाल, सुभि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...